Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कितना सच्चा है पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का दावा मेरे साथ 2 मौजूदा MLA भी करेंगे कांग्रेस में एंट्री*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कितना सच्चा है पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का दावा मेरे साथ 2 मौजूदा MLA भी करेंगे कांग्रेस में एंट्री*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस का दामन थामने की औपचारिकता निभाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी अपने साथियों के साथ जल्द कांग्रेस में एंट्री करेंगे। पूर्व सरपंच हवा सिंह करसिंधु के निवास पर पहुंचने पर दाड़न खाप प्रधान सूरजमल श्योकंद ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब वो कांग्रेस में एंट्री करेंगे तो उनके साथ हरियाणा के दो मौजूद विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। ये विधायक कौन होंगे इस बारे में बताने से इंकार करते हुए कहा कि जब ये कांग्रेस में शामिल होंगे तो अपने आप पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटा और नई सरकार बनी तो गठबंधन न होते हुए भी गठबंधन नजर आ रहा था। जेजेपी पार्टी भाजपा की बी टीम नहीं बल्कि जेजेपी बेंच पर बैठने वाली भाजपा के रिजर्व खिलाड़ी है। जिस तरह से मैचों में रिजर्व खिलाड़ी टीम में रखे जाते हैं उसी भूमिका में जेजेपी आज नजर आ रही है। बीजेपी जिसे चाहेगी उसे ही जेजेपी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यदि उनके कहे अनुसार हरियाणा में कार्यक्रम रखा तो उनके साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। कार्यक्रम अगर दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में हुआ तो वहां हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। ऐसे में कांग्रेस में शामिल होने की तिथि और स्थान हाईकमान ही तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!