Wednesday, August 7, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

चलो गांव की और कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा मंत्री गुर्जर ने तीनो मंडलों के कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश, केन्द्र व खट्टर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाए*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चलो गांव की और कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा मंत्री गुर्जर ने तीनो मंडलों के कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश, केन्द्र व खट्टर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाए*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
यमुनानगर ;- गांव चलो अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली, प्रताप नगर व जगाधरी भाजपा मंडलों के वरिष्ठï कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मेंं हरियाणा के स्कूल शिक्षा वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। तीनो मंडलों की बैठक में मंत्री कंवर पाल ने भाजपा के पदाधिकारियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं नीतियों जन-जन तक पहुंचाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। गांव चलो अभियान में उन्होंने भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। गांव चलो कार्यक्रम में मुख्यातिथि मंत्री कंवर पाल ने पदाधिकारियों को बताया कि भाजपा द्वारा 9 व 10 फरवरी 2024 को गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हमें केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। हमें अपनी पूरी निष्ठïा व ईमानदारी से कार्य करते हुए लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा देशहित में किए गए व किए जा रहे उन सभी कार्यों की भी विस्तार से जानकारी देनी हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जनहित की अनेकों योजनाएं चलाई है, जिनका सीधा-सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के चलते विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हर गांव-गांव में आयोजित किए गए और लोगों को सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी देकर उनका मौके पर ही लाभ दिया गया। स्कूल शिक्षा वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदारी व कार्यशैली के कारण हमारा प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है। लोगों के हित में नए-नए विकास कार्य करवाए जा रहें हैं, प्रदेश से भ्रष्टïाचार का खात्मा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी बूथ स्तर पर जाकर लोगों को केन्द्र व प्रदेश की नीतियों की जानकारी दें और यह सुनिश्चित भी करें कि कोई भी व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहें। गांव चलो अभियान के तहत भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला ने नमो एप और सरल एप के बारे सभी को विस्तृत जानकारी दी। कृष्ण सिंगला ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत भाजपा का कार्यकर्ता एक प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में दूसरे गांव में जाकर 24 घंटे प्रवास करेगा, बल्कि अपने प्रवास के दौरान वह गांव की बूथ कमेटी व पन्ना प्रमुखों से सम्पर्क करेगा बल्कि गांव के शहीद के परिवार, आंगनवाडी एवं आशा वर्कर्स, स्वयं सहायता समूह से भी बात करेगा। उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता लोगों से पूरी नम्रता एवं शिष्ठïाचार से मिलकर अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से देश का मान-सम्मान बढ़ा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशहित में ऐतिहासिक निणर्य लिए है। विश्व के दूसरे देश भी हमारे देश की नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर उन्हें अपना रहें हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ओमपाल ने भी गांव चलो अभियान को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी भाजपा के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों से भलीभांति परिचित है। इसलिए गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठïा व ईमानदारी से कार्य करें। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केन्द्र प्रमुख, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, गांव चलो अभियान के संयोजक, सभी विस्तारक, आई टी सेल के पधाधिकारी, नमो एप और सरल एप के संयोजक, जिला मीडिया प्रभारी और भाजपा के वरिष्ठï नेतागण और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!