Thursday, August 8, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के कृषि एवं बाग़वानी मंत्री जेपी दलाल के बागवानी विभाग में करोड़ो का घोटाला उजागर! हरियाणा सरकार की कार्यवाही से असंतुष्ट केंद्र सरकार, CBI करेंगी जाँच?

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/ भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के कृषि एवं बाग़वानी मंत्री जेपी दलाल के बागवानी विभाग में करोड़ो का घोटाला उजागर! हरियाणा सरकार की कार्यवाही से असंतुष्ट केंद्र सरकार, CBI करेंगी जाँच?
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में भाजपा की मनोहरलाल सरकार के कृषि एवं बागवानी विभाग में एक बड़े घोटाले का मामला उजागर हुआ है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ईमानदार एवं सख्त मंत्री माने जाते है तो फिर यह घोटाला कैसे हुआ। कहाँ, कैसे और किसने गड़बड़ी की जानने का विषय है। किसानों को फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन की ग्रांट बांटने में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घोटाले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के लगभग दर्जन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की थी। लेकिन केंद्र सरकार मनोहर सरकार की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुई। इसलिये अब इस पूरे मामले की जांच केंद्र सरकार ने सीबीआई को सौंप दी है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक पत्र लिखकर उनसे जाँच की सहमति मांगी थी। जिसके बाद CM मनोहर लाल भी सीबीआई जाचं के लिए तैयार दिखे। केंद्र सरकार को एक्शन में आता देख घोटाले में लिप्त हरियाणा कृषि एवं बागवान विभाग के अफसरों के साथ-साथ कुछ फर्म मालिकों की नींद उड़ी हुई है। मिली जानकारी की मानें तो इस घोटाले में विभाग के कई बड़े अफसरो के लपेटे में आने की सम्भावना है। एफपीओ की ग्रांट बांटने में गड़बड़ी से जुड़ी शिकायत केंद्र सरकार के पास पहुंची थी। उसमें यह कहा गया था कि हरियाणा सरकार के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अफसरों ने एफपीओ के नाम पर मंजूर होने वाली ग्रांट किसानों के बैंक खातों में जमा ही नहीं करवाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!