Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

जनस्वास्थ्य मन्त्री डॉ बनवारी लाल ने मुख्य अभियंताओ को तत्काल कार्यवाही करने के दिए आदेश।

राजेश ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,
जनस्वास्थ्य मन्त्री डॉ बनवारी लाल ने मुख्य अभियंताओ को तत्काल कार्यवाही करने के दिए आदेश।
,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ० बनवारी लाल ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में चल रहे बाढ़ से संबंधित कार्यों व जल निकासी से संबंधित कार्यों की सुपरविजन के लिए विभाग के मुख्य अभियंताओं की डयूटियां लगाई गई है, जो इन कार्यों का जायजा लेंगें।
उन्होंने बताया कि यह मुख्य अभियंता अपने-अपने निर्धारित जिलों में जाकर बाढ़ नियंत्रण कार्य जैसे संचालित पंम्पिंग सैट की स्थापना, सीवरेज और स्टार्म वाटर प्रणाली की रूकावट को साफ करवाना इत्यादि कार्यों का जायजा लेंगें। इसके अलावा, वे जल निकासी संचालन प्रणाली की निगरानी भी करेंगें।
डॉ० बनवारी लाल ने बताया कि मुख्य अभियंता (प्रोजैक्ट) रोहतक, रेवाडी, गुरूग्राम और झज्जर जिलों के कार्यों की निगरानी करेेंंगे, जबकि मुख्य अभियंता (मैकेनिकल) फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी और भिवानी जिलों में चल रहे कार्यों को देखरेख करेंगें। इसी प्रकार, मुख्य अभियंता (अर्बन) अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल और पानीपत जिलों चल रहे कार्यों की निगरानी करेंगें, तो वहीं मुख्य अभियंता (ग्रामीण) कैथल, कुरूक्षेत्र, जींद और सिरसा जिलों के कार्यांे की देखरेख करेंगें। इसी प्रकार, मुख्य अभियंता (प्रोग्राम) पलवल, नूंह, सोनीपत और महेन्द्रगढ (नारनौल) जिलों में चल रहे कार्यों की निगरानी रखेगें।
उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता (अर्बन) और मुख्य अभियंता (प्रोजैक्ट) अपने-अपने सैक्शनों के ओवरऑल इंचार्ज रहेंगें और मुख्य अभियंता (ग्रामीण, मैकेनिकल, प्रोग्राम) के सर्कल में यदि किसी भी प्रकार कोई कमी पाई जाती है तो मुख्य अभियंता (अर्बन) और मुख्य अभियंता (प्रोजैक्ट) को जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!