Wednesday, September 25, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा में जोरो से उभरा आप का ग्राफ घटते स्तर की और जारी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा में जोरो से उभरा आप का ग्राफ घटते स्तर की और जारी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा में जिस तेजी के साथ आप पार्टी उभरी थी। उतनी ही तेजी के साथ हरियाणा में आप पार्टी का ग्राफ नीचे की ओर जा रहा है। कुछ दिनों पहले दिग्गज पुर्व मंत्री निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा यानी कि बाप बेटी ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। अब चर्चा है कि प्रचार समिति के अध्यक्ष और पूर्व सांसद अशोक तंवर के पार्टी छोड़ने की चर्चा तेज हो गई है। निजी सूत्रों की माने तो दिल्ली के एक होटल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अशोक तंवर की बुधवार को 20 मिनट की मुलाकात भी हुई है। क्योंकि मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली में ही थे। इस मुलाकात के बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने तंवर को मनाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज के सम्पादक ने अशोक तंवर से संपर्क करने की कोशिश की, परन्तु तंवर के साथ फोन पर बातचीत नही हो सकी। स्मरण रहे यदि अषोक तंवर ने आप पार्टी को अलविदा कह दिया तो हो सकता है हरियाणा में आप पार्टी सिर्फ नाम की रह जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!