करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

राजस्थान में भाजपा सरकार को लगा जोर का झटका, नवनिर्वाचित भजनलाल सरकार एक महीने में ही करणपुर विधानसभा उपचुनाव हारी, कांग्रेस 12750 वोटो से जीती*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राजस्थान में भाजपा सरकार को लगा जोर का झटका, नवनिर्वाचित भजनलाल सरकार एक महीने में ही करणपुर विधानसभा उपचुनाव हारी, कांग्रेस 12750 वोटो से जीती*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जयपुर ;- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भजनलाल सरकार को बड़ा झटका लगा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी 12570 वोटों से चुनाव हार चुके हैं। आपको बता दें कि भाजपा इस उपचुनाव से पहले ही टीटी को भजनलाल कैबिनेट में मंत्री बना चुकी थी, इसलिए इस चुनाव में बीजेपी का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कूनर ने सुरेंद्र पाल टीटी को 12570 वोटों से हरा दिया है।
*अशोक गहलोत ने कुन्नर को शुभकामनाएं दीं
*राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करणपुर सीट से कुन्नर को मिली जीत को लेकर ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, “करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। करणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!