करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया की मुलकात से हरियाणा में कांग्रेस संगठन बनने की जागी उम्मीद!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया की मुलकात से हरियाणा में कांग्रेस संगठन बनने की जागी उम्मीद!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली :- राजधानी दिल्ली से हरियाणा कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने मुलकात की है। गौरतलब है कि पिछले 9 सालों गुटबाजी के चलते हरियाणा में कांग्रेस का संगठन नहीं बन पाया है।
इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही हरियाणा कांग्रेस संगठन की सूची जारी हो सकती है। गौरतलब है कि पिछले दिनों हरियाणा के सभी जिलों में सर्वे के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा पर्यवेक्षक भेजे गए थे। इस दौरान कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई थी। वहीं बता दें कि पिछले माह ही जिलाध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी होने वाली थी, लेकिन 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में आलाकमान की व्यस्तता के कारण सूची जारी नहीं हो पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!