Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालकुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकसिरसाहरियाणाहिसार

नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी रोहतक मुख्यालय में आज सम्भालेंगे पदभार, चुनोतियाँ के लिए भी रहना होगा तैयार तैयार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी रोहतक मुख्यालय में आज सम्भालेंगे पदभार, चुनोतियाँ के लिए भी रहना होगा तैयार तैयार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी आज रोहतक मुख्यालय में CM मनोहरलाल तथा पुर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण करेंगे। अध्यक्ष बनते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कृपा पात्र एवं विश्वास पात्र नायब सैनी के सामने चुनोतियाँ का अंबार लग जाएगा। उनके सामने सबसे बड़ी चुनोती तो संगठन में अपने आप को धनखड़ की तरह हर समय गतिमान रहने की होंगी। ज़मीनी कार्यकर्ताओं में विश्वास पैदा करना होगा की अब सरकार में किसी कार्यकर्ता की अनदेखी नही होगी। जब कार्यकर्ताओं के मन मे यह बात बैठ जाएगी कि अब संगठन और सरकार में बराबर सम्मान मिलेगा तभी आने वाले निगम चुनाव, लोकसभा चुनाव में सफलता मिलेगी अन्यथा जिला परिषद चुनाव और सरपंच चुनाव के परिणाम जैसे हालात बने थे वैसे बन जाएंगे। वर्तमान में सांसद नायब सैनी को एक खास मौका मिला है जिसका फायदा उठाकर वह प्रदेश में अपने आपको बड़ा नेता स्थापित कर सकते हैं अन्यथा लोग कहने लगे जाएंगे कि यह तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल का डम्मी प्रदेशाध्यक्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!