करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

सुप्रीमकोर्ट की टिप्पणी से हरियाणा सीएम ने जताई खुशी, कहा एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा, इस पर पूरा हक, सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सुप्रीमकोर्ट की टिप्पणी से हरियाणा सीएम ने जताई खुशी, कहा एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा, इस पर पूरा हक, सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वह माननीय सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद करते हैं। एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा और इस पर हरियाणावासियों का पूरा हक है। मुझे आशा है कि पंजाब सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर अविलंब अमल करेगी।
केंद्र सरकार से भी हमारा आग्रह है कि एसवाईएल के सर्वे का कार्य बिना देरी के पूर्ण करवा कर हरियाणा का वर्षों से लंबित हक दिलाने का काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब अपने क्षेत्र में एसवाईएल नहर का निर्माण कार्य पूरा न करके हरियाणा के हिस्से के लगभग 1.9 एमएएफ जल का उपयोग कर रहा है। हरियाणा को उसके हक का यह पानी मिलने से प्रदेश की 10.08 लाख एकड़ भूमि सिंचित होगी। प्रदेश की प्यास बुझेगी व लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। इस पानी के मिलने से दक्षिणी-हरियाणा में जो भूजल स्तर काफी नीचे जा रहा है, उसमें भी सुधार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार बिना देरी के एसवाईएल के माध्यम से हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!