Saturday, September 14, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यरोहतकशिक्षासिरसासोनीपतहरियाणाहिसार

केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान का रोहतक में राहुल गांधी पर आक्रमण, बोले धान लगाना पॉलिटिक्स टूरिज्म, महम पहुँचने पर भूजल विभाग प्रमुख खट्टर ने किया गर्मजोशी से स्वागत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान का रोहतक में राहुल गांधी पर आक्रमण, बोले धान लगाना पॉलिटिक्स टूरिज्म, महम पहुँचने पर भूजल विभाग प्रमुख खट्टर ने किया गर्मजोशी से स्वागत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक ;- केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बुधवार को रोहतक में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय मंत्री दौरे पर पहुंचे हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में राहुल ने धान लगाया या फिर चेरी उसे क्या पता, यह पॉलिटिक्स टूरिज्म है।
किसानों के मुद्दे पर भाजपा के 4 नेताओं द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर बालियान ने कहा कि हम कब कह रहे हैं राहुल गलत कह रहे हैं। जो भी विपक्ष में होता है, वह पॉलिटिक्स करता है। जब हम विपक्ष में थे तो हम भी पॉलिटिक्स करते थे। राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र की हत्या होने वाले बयान पर कहा कि उनके दिमाग में लोचा है। लोकतंत्र है तभी वे धान लगा रहे हैं और यात्रा कर रहे हैं। उसकी यात्रा से ज्यादा मुझे असर नहीं लगता। बाल्यान ने महम विधानसभा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग को सम्बोधित किया। महम पहुँचने पर भाजपा प्रदेश भूजल विभाग प्रमुख नरेंद्र खट्टर ने केंद्रीय मंत्री का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!