करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*करनाल में मुख्यमंत्री ने की तिरंगा यात्रा की अगुवाई, शहरवासियों ने मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*करनाल में मुख्यमंत्री ने की तिरंगा यात्रा की अगुवाई, शहरवासियों ने मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चण्‍डीगढ़ ;- करनाल शहर के बीचों-बीच सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अगुवाई हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने स्वयं की। यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी बहुत संघर्षों और बलिदान के बाद मिली है। हमारे देश के अनगिनत लोगों ने अपने प्राणों की शहादत दी है, तब हमें आजादी मिली है। हम इस आजादी को कायम रखने के लिए संकल्पित हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देश की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए और देश के लिए जीना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में करनाल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आजादी से पूर्व का दिन है, जिसे हमें विभाजन विभीषिका के रूप में याद करते हैं। अंग्रेजों ने हमारे देश के टुकड़े कर दिए, जिसकी त्रासदी बहुत से लोगों को झेलनी पड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समस्त करनाल और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।

*शहर के बीचों-बीच से गुजरी तिरंगा यात्रा, लोगों ने किया भव्य स्वागत*
तिरंगा यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोग रामलीला ग्राउंड में पहुंचे। सभी अपने हाथों में तिरगा लिए हुए थे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपना संदेश दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। इस यात्रा में उनके साथ मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, सांसद संजय भाटिया, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, मेयर करनाल रेणु बाला गुप्ता, इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बटला, मुख्यमंत्री मीडिया को ऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश अरोड़ा, प्रवीण लाठर,रजनी परोचा, जिला कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता,जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार, पार्षद वीर विक्रम, युद्धवीर मौजूद थे।
तिरंगा यात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई। इस के बाद महर्षि वाल्मीकि चौक से कर्ण गेट के सामने से होते हुए सब्जी मंडी चौक पहुंची। इस दौरान बाजार में लोग हाथों में फूल लिए खड़े थे और यात्रा पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। इसके बाद यात्रा नेहरू प्लेस की तरफ बढ़ी, वहां पर कहीं बच्चों ने तो कहीं बुजुर्गों ने स्वागत किया। यहां से यात्रा महावीर दल फिर सनातन धर्म मंदिर होते हुए कर्ण स्वीट्स तक पहुंची। इसके बाद पुराना बस अड्डा होते हुए वापिस रामलीला ग्राउंड पहुंची।
*भारत माता की जय के जयकारो से गुंजा करनाल*
तिरंगा यात्रा जैसे-जैसे शहर के अंदर से गुजरी भारत माता के जयकारों से शहर की गलियां गूंज उठी। पूरा माहौल देश भक्ति के रंग में रंग गया। हर किसी ने गर्मजोशी से इस यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में मेयर रेणुबाला गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आमजन ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पीने के पानी की छबील लगाई। यात्रा के साथ-साथ देशभक्ति गीतों को गाते हुए डीजे भी चला। इस पर लोगों ने नाच-गाकर तिरंगा यात्रा में जन भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर अर्बन मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राम नगर मंडल अध्यक्ष राजेश अग्घी, शहरी मंडल कार्यकारी अध्यक्ष बिशन सिंह शेखावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित दाबड़ा, एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण बुक्कल, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष सिकंदर सलमानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी भिंडर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विनय संधू, जिला सचिव मंजू खैंची, महिला मोर्चा जिला महामंत्री नीरू सैनी, मीनाक्षी शर्मा, अनीता जोशी, अल्का चौधरी, प्रियंका कठपाल सहित सेंकडों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!