करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पूर्व CM हुड्डा तथा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में पूर्व विधायको सहित अनेको नेताओं ने थामा कांग्रेस* का दामन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व CM हुड्डा तथा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में पूर्व विधायको सहित अनेको नेताओं ने थामा कांग्रेस* का दामन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी को बड़ा झटका लगा है। अगले साल लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति में जुटे राजनीतिक दल विपक्षी खेमे में सेंध लगाकर अपना कुनबा बढ़ाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नई दिल्ली में तीन पूर्व विधायक, एक नगरपालिका चेयरमैन, एक पूर्व चेयरमैन, एक दर्जन पार्षद व अन्य कई पूर्व पार्षद विभिन्न दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस के प्रधान चौधरी उदयभान व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा-जजपा, इनेलो और बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी उनका पूरा मान-सम्मान करेगी।
उन्होंने पार्टी में शामिल हुए इनेलो के पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, गुहला चीका से पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य फूल सिंह खेड़ी, बाढ़ड़ा से पूर्व विधायक नृपेंदर सिंह, जजपा के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजा राम सिंह, जुलाना नगर पालिका के चेयरमैन जसबीर, नरवाना से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन बेदी, नगरपालिका बरवाला के पूर्व चेयरमैन हेमराज गुडाली ने कांग्रेस का पटका पहना। राज्यसभा दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि पिछले आठ-नौ महीने में विभिन्न दलों के 26 पूर्व विधायक व सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गठबंधन सरकार अब चंद महीनों की मेहमान है। लोकसभा चुनाव में केवल आठ महीने बचे हैं। मार्च तक चुनाव की तारीखें घोषित हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराने की वकालत करते हैं। यदि ऐसा हुआ तो विधानसभा चुनाव में भी आठ महीने रह गए हैं। भाजपा और जजपा के अनेकों नेता हमारे संपर्क में हैं और कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!