अम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंदजॉब करियरदेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतभिवानीमहेंद्रगढ़यमुना नगरशिक्षासिरसासोनीपतस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेशहिसार

कांग्रेस प्रभारी बाबरिया का खुलासा, जल्द जारी होगी हरियाणा कांग्रेस की संगठन सूची!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस प्रभारी बाबरिया का खुलासा, जल्द जारी होगी हरियाणा कांग्रेस की संगठन सूची!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- दीपक बाबरिया का कहना है कि कांग्रेस के नेताओं से फीडबैक लिया गया है। साथ ही जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करके उनके मन की बात सुनी है। जल्द ही हरियाणा कांग्रेस में संगठन की सूची जारी की जाएगी। इसके लिए सभी से सलाह मशविरा कर लिया है। एक सवाल के जवाब में हरियाणा प्रभारी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस में लगातारा दूसरी पार्टियों के नेता शामिल हो रहे हैं, इससे पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही है। गुटबाजी के सवाल पर कहा कि कोई गुटबाजी नहीं है, मजबूत लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है। किसी एक मसले पर सभी के मत अलग हो सकते हैं लेकिन सभी की विचारधारा कांग्रेस की है। गुटबाजी में सीएम के दावेदारों को लेकर कहा कि हर नेता सीएम बनना चाहता है। ये सभी की इच्छा होती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!