करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

CM खट्टर ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पुराने साथियों का मान बढ़ाते हुए कहा, आप जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत मिला है जनसेवा का मौका*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
CM खट्टर ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पुराने साथियों का मान बढ़ाते हुए कहा, आप जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत मिला है जनसेवा का मौका*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- आप जैसे कार्यकर्ताओं का संघर्ष ही है जिसके बदौलत आज पार्टी और संगठन को देश- प्रदेश में जनसेवा का मौका मिला है, यह बात मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने जन संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन तीन दशक पुराने कार्यकर्ता अजमेर धीमान से मिलते हुए कही।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने कुरुक्षेत्र जनसंवाद के दूसरे दिन धुराला गांव में पहुंचे थे। धुराला में जनसंवाद के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तिगरी गाँव के तीन दशक पुराने कार्यकर्ता अजमेर को अपने पास बुलाया और उसका कुशल क्षेम पूछा। अजमेर ने 2004 में एसवाईएल के लिए हो रहे आंदोलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ संघर्ष किया था।उस वक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में संगठन ने तत्कालीन इनेलो सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव का आंदोलन किया था। उसी आंदोलन में पानी की बौछार के चलते अजमेर को चोट भी आई थी और उसके दो दांत टूट गए थे।
मुख्यमंत्री ने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए ना केवल कार्यकर्ता से उसका हालचाल जाना बल्कि उसको प्रोत्साहित करते हुए कहां की आप जैसे कार्यकर्ताओं के संघर्ष की बदौलत ही आज संगठन को जनसेवा का मौका मिला है और इसी जनसेवा के सिद्धांत पर चलते हुए हरियाणा सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!