Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का लंबी बीमारी के बाद निधन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का लंबी बीमारी के बाद निधन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है। खुराना के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके एक बेटे का पिछले महीने निधन हो गया था। बीजेपी के वरिष्ठ नेता खुराना साल 1993 से साल 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्हें साल 2004 में राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। खुराना के बेटे हरीश ने बताया, ‘उन्होंने यहां कीर्ति नगर स्थित आवास में रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।’ उन्होंने कहा कि खुराना को छाती में संक्रमण था और पिछले कुछ दिनों से बुखार भी था। शनिवार सुबह से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें पांच साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था और तब से वह बीमार चल रहे थे। परिवार ने कहा कि उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे से 12 बजे तक क्रिति नगर से शुरू होकर पंत मार्ग तक होगी। जिसके बाद अंतिम दर्शन के लिए खुराना का पार्थिव शरीर भाजपा के दिल्ली कार्यालय, 14 पंडित पंत मार्ग पर रखा जाएगा और दोपहर करीब 3 बजे निगम बोद्ध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!