Wednesday, July 3, 2024
Latest:
अपराधकरनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराजस्थानहरियाणा

अजय चौटाला दी गयी चांदी की ईंट निकली नकली, ईंट की कीमत बराबर देंगे 11 लाख कैश*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अजय चौटाला दी गयी चांदी की ईंट निकली नकली, ईंट की कीमत बराबर देंगे 11 लाख कैश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राजस्थान के नागौर जिले में लोक देवता तेजा जी के मंदिर निर्माण में दी गई चांदी की ईंट पर विवाद हो गया है। यह ईंट जननायक जनजा पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने दी थी। निर्माण कार्य के दौरान JCB से टूटकर यह ईंट टूटी तो यह नकली निकली।
हालांकि चौटाला परिवार का मानना है कि ईंट की अदला-बदली हुई है। इसके बावजूद किसी तरह का विवाद न हो, उन्होंने अपने प्रतिनिधि जींद के युवा अध्यक्ष बिट्‌टू नैन को भेजकर यह ईंट वापस मंगवा ली है। इसके बदले अब वह 11 लाख रुपए कैश देंगे ताकि मंदिर कमेटी अपने स्तर पर खरीदकर लगवा लें। ईंट की भी जांच कराई जाएगी।
10 जून 2022 को अजय चौटाला राजस्थान के नागौर गए थे। उस वक्त मंदिर का निर्माण चल रहा था। उन्होंने मंदिर को 17 किलो की चांदी की ईंट भेंट की। जिसे नींव में रखवाया गया था। 10 दिन पहले यहां निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से ईंट टूट गई। तब पता चला कि इसमें बाहर ही सिर्फ चांदी की परत चढ़ी हुई है। अंदर सीसा और जस्ता है। इसको लेकर ग्रामीण भी नाराज हो गए कि उन्हें चांदी की बताकर नकली ईंट दी गई। इसका पता चलते ही चौटाला परिवार ने ईंट को वापस मंगवा लिया।
मंदिर की नींव में चांदी की ईंट रखते अजय चौटाला।
6 करोड़ रुपए दे चुके
इस मामले में चौटाला परिवार का कहना है कि वह अब तक मंदिर को 6 करोड़ की सहयोग राशि दे चुके हैं। ऐसे में नकली ईंट देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। यह ईंट ऐसे कैसे निकली, इसकी जांच कराएंगे। फिलहाल मंदिर को अब ईंट की कीमत के बराबर कैश दिया जा रहा है। जजपा के हरियाणा मीडिया प्रभारी दीपक कमल सहारण ने कहा कि हमने ईंट वापस मंगवा ली है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये वही ईंट है, जो अजय चौटाला ने दी थी।
लोक देवता तेजा जी जाट समाज का देवता है। इसी वजह से चौटाला परिवार की भी इसमें आस्था है। चौटाला परिवार लंबे अर्से से मंदिर से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से वे यहां खूब मदद करते हैं। चौटाला परिवार के करीबियों का कहना है कि अगर उन्होंने 6 करोड़ रुपए दे दिए तो फिर चांदी की नकली ईंट क्यों देंगे। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!