करनालकारोबारकैथलखेलचंडीगढ़जिंदजॉब करियरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफैशनमनोरंजनराज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार का फरमान सरकारी नौकरी के लिए 18 साल रहेगी आयु*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार का फरमान सरकारी नौकरी के लिए 18 साल रहेगी आयु*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए उम्र 18 साल ही रहेगी। सरकार ने इस संबंध में ग्रुप C और D के लिए 17 साल में भर्ती के पदों की मांग को ठुकरा दिया है। हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल ने इस संबंध में सभी विभाग, बोर्ड व निगमों को आदेश जारी कर दिए हैं।
*न्यूनतम 18 साल,* *अधिकतम 42 साल*
हरियाणा के मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार ने मार्च 2022 में सभी प्रशासनिक सचिव, निगम, विभाग और बोर्डों को सेवा नियमों व अधिनियमों में संशोधन के लिए कहा था। जिसके बाद सरकारी भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 42 साल तय कर दी गई।
सरकार के मुताबिक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास अलग-अलग विभाग और बोर्डों ने ग्रुप C व D भर्ती के लिए पदों की मांग भेजी है। इसमें देखा गया कि सरकारी सेवा की न्यूनतम उम्र 17 साल कर दी गई है। जो नियम के अनुसार सही नहीं है। इसलिए सभी विभागों को दोबारा हिदायत भेजी गई है कि सेवा की न्यूनतम उम्र को 18 साल का HSSC को दोबारा पदों की मांग भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!