करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

जेजेपी कार्यालय सचिव रणधीर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया वीरवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत भिवानी महेंद्रगढ़ व भिवानी रैली का वर्कर्स को देंगे न्यौता,18 को झज्जर में पार्टी वर्कर्स के साथ करेंगे बैठक*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जेजेपी कार्यालय सचिव रणधीर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया वीरवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत भिवानी महेंद्रगढ़ व भिवानी रैली का वर्कर्स को देंगे न्यौता,18 को झज्जर में पार्टी वर्कर्स के साथ करेंगे बैठक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वीरवार (17 नवंबर) को भिवानी और महेंद्रगढ़ तथा 18 नवंबर को झज्जर जिले के दौरे पर होंगे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर को जेजेपी स्थापना दिवस पर होने वाली भिवानी रैली की तैयारियों को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भिवानी, महेंद्रगढ़ और झज्जर में पार्टी कार्याकर्ताओं की बैठक लेंगे और जिलावासियों को रैली का न्यौता देंगे। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 17 नवंबर को सुबह 11 बजे भिवानी स्थित चौधरी देवीलाल सदन में भिवानी और दादारी जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। इसके बाद वे दोपहर तीन बजे नारनौल में महेंद्रगढ़ जिले के जिला स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं 18 नवंबर को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला झज्जर में जिला स्तरीय पार्टी वर्कर्स के साथ बैठक करेंगे और भिवानी रैली का न्यौता देंंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!