Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

MLA के बेटे से हरियाणा पुलिस में SI भर्ती करवाने के नाम पर 49 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
MLA के बेटे से हरियाणा पुलिस में SI भर्ती करवाने के नाम पर 49 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ/पानीपत ;- हरियाणा पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 49 लाख रुपए ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया के आरोपी ने 2 महीने पहले अमित गोलन नामक व्यक्ति से उसके ममेरे भाई को पुलिस में SI भर्ती करने के नाम पर 49 लाख रूपए ठग कर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने आज देहरादून के ISTBT से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विनोद खर्ब निवासी पानीपत गांव नया नारा शिकायतकर्ता अमित गोलन से उसके ममेरे भाई को पुलिस में SI भर्ती करने के नाम पर 49 लाख रूपए ठग कर 2 महीने पहले फरार हो गया था। शिकार्यतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसे बताया था कि वह भाजपा किसान मोर्चा का सदस्य है तथा उसकी ऊपर तक पहुंच है। वह किसी को पुलिस में आसानी से भर्ती करवा सकता है। जिसकी बातों में आकर अमित ने अपने ममेरे भाई को हरियाणा पुलिस में SI भर्ती कराने को कहा। जिसके लिए आरोपी ने पहले 25 लाख तथा बाद में 24 लाख रुपए की मांग की। जो की अमित ने उसको दे दिए। परन्तु काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसके ममेरे भाई को कोई भी नौकरी नहीं लगवाई। उसके बाद अमित ने आपने पैसे वापस मांगे तो उसने कुछ दिन की मोहलत मांगी। काफी समय बीतने के बाद भी रुपए वापस नहीं किए। अमित आरोपी के घर गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!