Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, पंजाब आने का दिया न्यौता*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, पंजाब आने का दिया न्यौता*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दिल्ली में पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात की। इस दौरान सीएम मान ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और पंजाब आने का न्यौता भी दिया। मुलाकात के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में सीएम मान ने बताया कि हमने राष्ट्रपति को पंजाब आने का न्यौता दिया है। हम उन्हें पंजाब का सभ्याचार दिखाएंगे, प्रदेश की मिट्टी दिखाएंगे और मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति आने वाले समय में जल्द ही पंजाब आएंगी। वहीं आज सीएम मान जर्मनी के लिए रवाना हो रहे हैं। अपने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सीएम मान ने कहा कि जर्मनी की कंपनियां खुद इंट्रस्ट दिखा रही हैं। हम जाएंगे बातचीत करेंगे आगे का पूरा प्लान करेंगे। इससे पंजाब के नौजवानों को भी रोजगार के कई अवसर प्राप्त होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!