Monday, July 1, 2024
करनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़जिंदजॉब करियरझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफैशनभिवानीमनोरंजनशिक्षासिरसासोनीपतस्वास्थ्यहरियाणाहिसार

हरियाणा मंत्रिमंडल में अति पिछड़ा वर्ग से राज्यमंत्री के स्थान पर क्यो नही बनाया केबिनेट मंत्री, अनदेखी आगामी चुनावों में पड़ सकती है भारी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा मंत्रिमंडल में अति पिछड़ा वर्ग से राज्यमंत्री के स्थान पर क्यो नही बनाया केबिनेट मंत्री, अनदेखी आगामी चुनावों में पड़ सकती है भारी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- आगामी होने लोकसभा व हरियाणा विधानसभा चुनावों में अब 2 वर्ष से भी कम समय रह गया है। सभी राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी गोटियां फिट करनी शुरू कर दी है। जेल से फ्री होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने देश मे तीसरे मोर्चे को लेकर अपना तूफानी दौरा शुरू कर दिया है। हरियाणा भाजपा केल वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत व बीरेंद्र सिंह ने अपना अपना अलग राप अलापना शुरू कर दिया है। भाजपा से जुड़े सभी वर्ग के लोग चुनावी मौसम में पार्टी पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे। 2014 चुनाव में यदि किसी समुदाय ने भाजपा पार्टी की सबसे ज्यादा मदद की थी तो वह था अति पिछड़ा वर्ग! लेकिन हरियाणा मंत्रिमंडल में अति पिछड़ा वर्ग समुदाय से सिर्फ राज्य मंत्री बनाया गया। अति पिछड़ा वर्ग में राज्य मन्त्री बनाये जाने से खुशी कम व केबिनेट मन्त्री न बनाये जाने से नाराजगी ज्यादा है। इस समाज के लोगो का सोचना और कहना है कि क्या हम सिर्फ उपयोग करने वाली वस्तु की तरह है क्या, क्यो नही हमारे समुदाय से ईमानदार ओपी यादव जैसे राज्यमंत्री को कैबिनेट मन्त्री बनाया गया। हरियाणा सरकार क्यो नही अतिपिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता व पूर्व सांसद MLA रामकुमार कश्यप को कैबिनेट रैंक का मंत्री या चेयरमैन बनाती, इस सब रोषपूर्ण बातों का अर्थ यह निकलता है कि हरियाणा सरकार औऱ भाजपा पार्टी अतिपिछड़ा वर्ग को उचित स्थान दे, जिससे यह अपने आपको पिछड़ा हुआ महसूस न करें औऱ आगामी चुनाव में पूरे तन मन धन के साथ पार्टी को जिताने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!