Tuesday, August 13, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

चंडीगढ़ नगर निगम के 2 बड़े अफसरो की आपस मे भिड़ंत, एक अधिकारी सस्पेंड!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ नगर निगम के 2 बड़े अफसरो की आपस मे भिड़ंत, एक अधिकारी सस्पेंड!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- नगर निगम के 2 बड़े अफसर आज आपस में भिड़ गए। SDO अर्जुन पुरी और XEN अनुराग बिश्नोई के बीच मारपीट हुई। विवाद सेक्टर-17 थाने तक पहुंच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर PCR टीम पहुंची और बयान दर्ज किए। SDO को सस्पेंड कर दिया गया है। मारपीट में XEN की शर्ट फट गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, SDO अर्जुन पुरी XEN अनुराग बिश्नोई के थर्ड फ्लोर पर बने ऑफिस में आए। आते ही वे XEN और उसके बीच बहस शुरू हो गई। SDO ने XEN को चांटे और मुक्के मारे। XEN अपनी कुर्सी से नीचे गिर गए। शोर सुन कर स्टाफ दौड़ा गया। इसके बाद पहले कमरे से XEN निकल कर भागे और उसके पीछे SDO भागा।

SDO की ड्यूटी महिला भवन, सेक्टर-38 में है। इससे पहले वह मनीमाजरा में तैनात था। वह महिला भवन स्थित ऑफिस से सुबह लगभग 11 बजे निगम दफ्तर पहुंचा था, जिसके बाद यह घटना हुई। नीलम चौकी इंचार्ज विवेक कुमार का कहना है कि अभी वह पूछताछ कर रहे हैं। मारपीट में शामिल दोनों ही पक्ष फिलहाल खुल कर सामने नहीं आ रहे हैं।
जब XEN से इस मामले में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। वहीं फिलहाल निगम का कोई भी बड़ा अफसर इस मामले में खुल कर कुछ नहीं बोल रहा है। हालांकि चंडीगढ़ नगर निगम मेयर सर्बजीत कौर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि एक अफसर के घटना में कपड़े भी फट गए हैं। जिस दौरान यह घटना हुई, वह दफ्तर में नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!