Friday, June 28, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

चंडीगढ़ CNG उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार, 2 महीने में दूसरी बार बढ़ा रेट, लगभग 90 रुपए प्रति किलो हुई CNG*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ CNG उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार, 2 महीने में दूसरी बार बढ़ा रेट, लगभग 90 रुपए प्रति किलो हुई CNG*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- चंडीगढ़ में CNG का रेट 2 महीने में दूसरी बार बढ़ गया है। CNG अब 89.95 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले 1 जुलाई को रेट बढ़ा था और तब यह 85.40 रुपए प्रति किलो हो गई थी। पंचकूला में भी CNG 89.90 रुपए में बिकती है। अब यह डीजल से भी महंगी हो गई है। शहर में डीजल का रेट प्रति लीटर 84.26 रुपए है। वहीं CNG के रेट बढ़ने से लोगों में काफी रोष है। शहर में ज्यादातर ऑटो CNG पर चलते हैं और टैक्सियों समेत निजी गाड़ियों में भी लोगों ने CNG किट लगवाई हुई है। दूसरी ओर LPG शहर में 65.82 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। चंडीगढ़ में इस समय पेट्रोल का रेट 96.20 रुपए प्रति लीटर है। मार्च महीने से पेट्रोल और डीजल का रेट लगातार कई दिन तक बढ़ा था।
वहीं घरेलू गैस सिलेंडर का रेट भी हजार रुपए से ज्यादा हो चुका है। अब CNG के रेट में भी बढ़ोतरी हो गई है। एक ऑटो चालक ने कहा कि CNG रेट में बढ़ोतरी से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। सवारियां पुराना रेट ही दे रही हैं। ऐसे में CNG का रेट बढ़ने से उनकी जेब पर सीधा फर्क पड़ेगा। कुछ ऑटो चालकों का कहना है उन्होंने ऑटो किराए पर ले रखे हैं। रोज का 300 रुपए के लगभग किराया देना होता है। CNG के रेट बढ़ने से किराया निकालकर अपने लिए पैसे बचाना काफी मुश्किल हो जाएगा। पूरा दिन ऑटो चलाने के बाद भी 200 से 300 रुपए ही कमा पाते हैं। ऊपर से CNG का रेट बढ़ा दिया गया है। रेट बढ़ने के बावजूद सवारी बढ़ा रेट नहीं देना चाहती। ऐसे में सरकार को CNG का रेट कम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!