Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भ्रष्टाचार का काल मनोहरलाल के नारे पर किया कटाक्ष, भ्रष्टाचार को लेकर सीएम की करनी व कथनी में फर्क, प्रदेश कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी निगम चुनाव*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भ्रष्टाचार का काल मनोहरलाल के नारे पर किया कटाक्ष, भ्रष्टाचार को लेकर सीएम की करनी व कथनी में फर्क, प्रदेश कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी निगम चुनाव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फरीदाबाद ;- हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि फरीदाबाद व गुरुग्राम में आगामी समय में होने वाले नगर निगम व मेयर का चुनाव कांग्रेस पार्टी सिम्बल पर लड़ेगी। इन चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई व भ्रष्टाचार की नीतियों के बारे में घर-घर दस्तक देकर भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष उजागर करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सोमवार को फरीदाबाद के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के ओल्ड फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यकऱ्म को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मजबूत किया जा रहा है। क्योंकि बूथ मजबूत होगा, तभी पार्टी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास की पोल खोलते हुए कहा कि आज फरीदाबाद में लोग गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, लेकिन बरसात चाहते हुए भी वह बरसात न होने की बात कर रहे है क्योंकि एक ही बरसात से स्मार्ट सिटी में इतना पानी भर जाता है कि लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है और आवागमन में लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में फरीदाबाद का समुचित विकास हुआ था। जबकि भाजपा के आठ सालों में केवल झूठ और विकास के नाम पर घोटाले हुए हैं। नगर निगम का 200 करोड़ का घोटाला इसका उदाहरण है। उदयभान ने सीएम मनोहर लाल के ‘भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल’ के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश के लोग जब सुबह सोकर उठते हैं तो आए दिन नए-नए घोटाले सामने आते हैं। इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। आज लगातार घोटाले हो रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार मौन है। उदयभान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आगामी नगर निगम व जिला परिषद के चुनावों को लेकर पूरी तत्परता से जुट जाएं ताकि चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। इस मौके पर लखन सिंगला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व शहर के व्यापारियों ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ओपी भाटी, फरीदाबाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन सिंगला, विजय कुमार, विजय सिंगला, संतलाल, लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!