करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

जे किशन सिंह रोड़ी चुने गए पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जे किशन सिंह रोड़ी चुने गए पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सत्र के अंतिम दिन वीरवार को जै किशन सिंह रोड़ी को विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुन लिया गया। वहीं सत्र के बजट सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रस्ताव पास कर दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने इसे पेश किया था। भाजपा को छोड़ कांग्रेस और अकाली दल ने इसका समर्थन किया। इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ को केंद्र के अधीन करने के विरोध में प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट में 2 विधायक भी शामिल होंगे। जिनके नाम तय करने अधिकार विस स्पीकर कुलतार संधवां को दे दिए गए हैं। आज प्रस्‍ताव पेश करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि फौज में जाना आसान नहीं है। 17 साल का लड़का जब अग्निवीर बनेगा तो उसे कब आप 10वीं या 12वीं या टेक्निकल कोर्स करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरीके के उपरांत और शेख चिल्ली के सपने दिखाने बंद करने चाहिए क्योंकि अग्निवीर को न तो पेंशन मिलेगी और न ही कैंटीन की सुविधा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले अपने लड़कों को अग्निवीर बना कर देख ले। मंत्री ने का यह देश के नौजवानों की जवानी देशभक्ति और जुनून के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!