Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का ऐलान, देश के लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ आज चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन करेगी कांग्रेस*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का ऐलान, देश के लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ आज चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन करेगी कांग्रेस*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पूरे देश मे भाजपा सरकार द्वारा अपने विरोधियों पर ईडी का दुरुपयोग करने का इल्जाम लगातार लगता जा रहा है। जब भी कोई पार्टी भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करती है तो भाजपा की कठपुतली बनी ईडी उनको नोटिस भेज कर परेशान करने लगती है। इसीलिए कांग्रेस ने भाजपा पर ईडी और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी के विरोध में आज हरियाणा कांग्रेस सुबह चंडीगढ़ में भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेगी। चंडीगढ़ में सेक्टर 18 स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का घेराव किया जाएगा और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रवर्तन निदेशालय तक रोष मार्च निकाला जाएगा। इसके लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं।
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा ईडी एवं अन्य संस्थाओं के माध्यम से सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है। सरकार के दबाव में ईडी द्वारा राहुल गांधी को झूठे केस में फंसाकर 13 जून को तलब किया गया है। देश व प्रदेश के कांग्रेसी इन गीदड़ धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। समस्त कांग्रेसजन देश के लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा सरकार का डट कर मुकाबला करेंगे। वे न डरेंगे और न ही झुकेंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस हर मोर्चे पर भाजपा से लड़ने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!