Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

2016 में कुलदीप बिश्नोई ने हजका पार्टी का कांग्रेस में किया था विलय, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस ने पार्टी से बाहर निकाला*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
2016 में कुलदीप बिश्नोई ने हजका पार्टी का कांग्रेस में किया था विलय, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस ने पार्टी से बाहर निकाला*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्टी MLA कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस ने सस्पेंड कर दिया है। कुलदीप ने 6 साल पहले, 28 अप्रैल 2016 को गांधी परिवार के नेतृत्व में आस्था जताते हुए अपनी हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां)पार्टी का विलय कांग्रेस में किया था। कुलदीप के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल ने 2007 में कांग्रेस से अलग होने के बाद हजकां का गठन किया था। अब कांग्रेस ने 6 साल में ही कुलदीप से फिर किनारा कर लिया।
कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष भजन लाल के नेतृत्व में 67 सीटें जीती थी, परंतु उन्हें सीएम न बनाकर भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को पार्टी हाईकमान ने ये जिम्मेदारी सौंप दी थी। कांग्रेस हाईकमान ने उनके बड़े बेटे चंद्र मोहन को डिप्टी सीएम का ऑफर दिया। साथ ही कुलदीप को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर। भजन लाल इस पर नाराज नहीं थे, लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां बनी कि भजनलाल के समर्थक विधायक उनका साथ छोड़कर धीरे-धीरे कांग्रेस आलाकमान के बैनर तले इकट्‌ठे हो गए। इसके बाद भजनलाल अपने बड़े बेटे चंद्र मोहन को डिप्टी सीएम बनाने पर राजी हो गए।
कांग्रेस सरकार में न तो भजन लाल संतुष्ट थे और न ही उनके छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल ने वर्ष 2007 में हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया। 3 जून 2011 में भजन लाल के देहांत हो जाने के बाद बिश्नोई ने पार्टी की कमान संभाली थी। 2009 में हजकां को 6 सीटें जीतीं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के नेतृत्व में लड़े इस चुनाव में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला और उनके पास 40 विधायक थे। सरकार बनाने के लिए 46 विधायक चाहिए थे, लेकिन हजकां के 5 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। कुलदीप बिश्नोई ने सदस्यता रद्द करवाने के लिए हरियाणा विधानसभा में स्पीकर के पास याचिका दायर की, लेकिन स्पीकर ने यह मामला काफी समय तक लंबित रखा और बाद में खारिज कर दिया। इसके बाद कुलदीप पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में गए। कोर्ट ने अक्टूबर 2014 को पांचों विधायकों की सदस्यता दल बदल कानून के तहत रद्द कर दी।
इसके बाद हजकां का भाजपा के साथ गठबंधन हुआ। मोदी लहर में 2014 के लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा। भाजपा ने 7 सीटें जीती, एक कांग्रेस और 2 इनेलो के पास आई। हजकां अपने कोटे की हिसार और सिरसा लोकसभा सीटें हार गई। विधानसभा चुनाव में दोनों का 45-45 सीटों पर चुनाव लड़ने का समझौता लागू न होने पर गठबंधन टूट गया और चुनाव में 2 सीटें जीती। इसके बाद कुलदीप ने 2016 में कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय कर दिया, परंतु अब कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस ने सस्पेंड कर दिया है। कुलदीप दोबारा से भाजपा में जा सकते हैं। क्योंकि सीएम मनोहर लाल ने कहा था कि हम कुलदीप का स्वागत करेंगे। उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!