Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

खट्टर सरकार पार्ट 2 बनने के बाद लगातार 2 विधानसभा उपचुनाव हार चुकी भाजपा और हरियाणा सरकार के लिए चुनौती पुर्ण होगा हरियाणा नगर निकाय चुनाव?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
खट्टर सरकार पार्ट 2 बनने के बाद लगातार 2 विधानसभा उपचुनाव हार चुकी भाजपा और हरियाणा सरकार के लिए चुनौती पुर्ण होगा हरियाणा नगर निकाय चुनाव?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- मनोहरलाल खट्टर सरकार पार्ट 2 बनने के बाद हरियाणा में हुए लगातार 2 विधानसभा उपचुनाव हार चुकी हरियाणा भाजपा के लिए स्थानीय निकाय चुनाव अति महत्वपूर्ण है। हरियाणा निकाय चुनाव की जीत से ओपी धनखड और हरियाणा की खट्टर सरकार पर लगा हार का प्रश्नचिन्ह धुल जाएगा। इसीलिए भाजपा के लिए महत्वपूर्ण औऱ चुनौती भरा साबित होगा आगामी हरियाणा नगर निकाय चुनाव! यूं तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड को सरकार औऱ संगठन मामलो का पुराना अनुभव है। इसीलिए वह प्रदेश में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव आसानी से जीत जाएंगे!फिर भी ओपी धनखड नगर निकाय चुनाव को जीतने की कोई कसर नही छोड़ना चाहते। इसी क्रम में हाल ही में हुई पार्टी की मीटिंग में धनखड़ ने छोटे से लेकर बड़े नेताओं की निकाय चुनाव में डयूटी लगाने का निर्णय लिया है। हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा अपने सांसदों और विधायकों की जल्द ही ड्यूटियां लगाएगी। पार्टी उन्हें 8 जून से शहरों में उतार सकती है। इसके लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। विधायकों और सांसदों को उनके क्षेत्र में आने वाले नगर परिषद व नगर पालिका में उम्मीदवारों की जीत की जिम्मेदारी दी जाएगी। करीब 11 वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों के समक्ष किसी दूसरे उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र नहीं भरा, इसलिए वहां पर उन्हें निर्विरोध चुना गया। बीते दिन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने चुनाव में उम्मीदवारों की जीत के लिए रणनीति बनाने के लिए मीटिंग भी ली थी। प्रदेश में 19 जून को वोटिंग है और 22 जून को मतगणना होनी है। 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिका के लिए चुनाव हैं। नगर परिषद के लिए कुल 456 वार्ड हैं। इसमें 54 वार्ड एससी, 36 एससी महिलाओं, 123 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त 243 वार्ड अनारक्षित हैं। इसी तरह नगर पालिका में कुल 432 वार्ड हैं। इसमें से 53 एससी, 37 एससी महिलाओं, 116 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष बचे 226 वार्ड अनारक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!