Thursday, August 8, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकुरुक्षेत्रकैथलखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के अंबाला जिले में 5 जून से खेलो इंडिया गेम्स 2021 का होगा आगाज*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के अंबाला जिले में 5 जून से खेलो इंडिया गेम्स 2021 का होगा आगाज*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के अंबाला जिले में 5 जून से खेलो इंडिया गेम्स 2021 का आगाज होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश, गोवा, त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों से खिलाड़ी अंबाला पहुंचने शुरू लगे हैं। आज भी पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बंगाल, महाराष्ट्र, एमपी सहित अन्य राज्यों से खिलाड़ी अंबाला पहुंचे। यहां खिलाड़ियों का ढोल की थाप के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रदेश में होने वाले इस खेल उत्सव में खिलाड़ी कुल 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक के लिए अपना जोहर दिखाएंगे।
4 जून को पंचकूला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसकी ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। इनका समापन 13 जून को होगा। आज भी विभिन्न राज्यों से 8 टीमें अंबाला पहुंचेंगी। अंबाला में होने वाली जिम्नास्टिक और स्विमिंग प्रतियोगिता में 750 से अधिक खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ी सुबह-शाम तैयारी में जुटे हुए हैं। खिलाड़ी खेलो इंडिया में बेहतर प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। जिला खेल अधिकारी राम निवास ने बताया कि अंबाला में 5 जून को प्रतियोगिताओं का आगाज होगा। 5 से 7 जून तक जिम्नास्टिक और 8 से 12 जून तक स्विमिंग प्रतियोगिता होगी। देशभर से खिलाड़ी अंबाला पहुंचने लगे हैं। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए अंबाला के होटलों में 750 रूम बुक कराए गए हैं। खिलाड़ियों को रहने और खाने संबंधित कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। खेल विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन अंबाला कैंट और वीर हीरोज स्टेडियम में हैल्प डेस्क लगाया गया है। यहां उपस्थित खेल विभाग के कर्मचारी देशभर से पहुंच रहे खिलाड़ियों को गाइड कर रहे हैं, ताकि उन्हें कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
डीएसओ राम निवास ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करने के लिए थॉमस कूक कंपनी को कमान सौंपी गई है। कंपनी द्वारा ही रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक 80 फीसदी जिम्नास्टिक खिलाड़ी अंबाला पहुंच चुके हैं, जो अभी तक नहीं पहुंच पाए वे कल दोपहर तक पहुंच जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!