Wednesday, September 11, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यरेवाड़ीरोहतकसिरसासोनीपतहरियाणाहिमाचल प्रदेशहिसार

कुलदीप बिश्नोई का बड़ा खुलासा, कहा उदयभान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने से मैं नाराज नहीं, हरियाणा की जनता को यह फैसला नही पसंद*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुलदीप बिश्नोई का बड़ा खुलासा, कहा उदयभान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने से मैं नाराज नहीं, हरियाणा की जनता को यह फैसला नही पसंद*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के कांग्रेसी नेता और आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई ने राज्यसभा चुनाव 2022 में वोटिंग के लिए विधायकों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट डालने की नसीहत दी है। कुलदीप ने कहा कि अंतरात्मा की आवाज पार्टी से ऊपर होती है।​​​​​​ उदयभान का हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने से मेरी नाराजगी नहीं है। नाराजगी जनता की है, जो यह फैसला सही नहीं मानती। यह जनता की भावनाओं के अनुरूप है।
कुलदीप ने कहा कि रणदीप एक बहुत अच्छे नेता हैं। राजस्थान के विधायकों से मेरी प्रार्थना है कि मेरिट के आधार पर रणदीप सुरजेवाला को वोट डालनी चाहिए। हरियाणा के विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। पार्टी छोड़ने के सवाल पर कुलदीप ने कहा कि मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। मैं राहुल गांधी से मिले बगैर कोई फैसला नहीं लूंगा।
राहुल विदेश में हैं, उन्हें अगर मेरी जरूरत है तो वे मुझे खुद बुलाएंगे। 8 व 9 जून को राहुल गांधी वापस आएंगे। मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट डालूंगा। हरियाणा में आज चुनाव होते हैं तो हंग असेंबली के चांस है और जहां हंग असेंबली होती है, वहां पर भाजपा को फायदा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!