करनालकुरुक्षेत्रगुड़गाँवचंडीगढ़जिंदज्योतिषदेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपानीपतफ़तेहाबादफरीदाबादमहेंद्रगढ़यमुना नगरराज्यहरियाणा

मानसून सत्र से पहले होने वाला हरियाणा मंत्रिमंडल फेरबदल अटका! मानसून सत्र के बाद कौन होगा मंत्रिमंडल के अंदर औऱ कौन होगा बाहर, प्रो बीजेपी आज़ाद विधायको के सहारे हो सकता है नए मंत्रिमंडल का गठन?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मानसून सत्र से पहले होने वाला हरियाणा मंत्रिमंडल फेरबदल अटका! मानसून सत्र के बाद कौन होगा मंत्रिमंडल के अंदर औऱ कौन होगा बाहर, प्रो बीजेपी आज़ाद विधायको के सहारे हो सकता है नए मंत्रिमंडल का गठन?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा की राजनीति में बहुत बड़ा खेला होने वाला है। निजी सुत्रो की बात करें तो हरियाणा भाजपा अपने संगठन औऱ सरकार को मजबूत करने की दिशा में सोच रही है क्योकि उनका अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2024 है। इसलिए भाजपा आलाकमान किसी भी तरह की फजीहत से बचने के लिए अब अपने कदम फूंक फूंक कर रख रही है। निजी सुत्रो की माने तो भाजपा संगठन अपने दम पर अकेला चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहा है। यदि यह सही है तो फिर हरियाणा सरकार अब बैसाखियों के सहारे चलने की बजाय प्रो बीजेपी आज़ाद विधायको को साथ लेकर नई सरकार का गठन कर सकती है! इसका मतलब यह है हरियाणा की गठबंधन सरकार का बंधन टूट सकता है! मंत्रिमंडल फेरबदल में अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, कमल गुप्ता के बने रहने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। चुनाव को देखते हुए हरियाणा मंत्रिमंडल फेरबदल में जातिवाद, क्षेत्रवाद को अधिक महत्व दिया जाएगा? मॉनसून सत्र से पहले होने वाला मंत्रिमंडल फेरबदल अब मॉनसून सत्र के बाद होगा, लेकिन इस फेरबदल में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!