Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपानीपतराज्यहरियाणा

राणा ओबराय के पानीपत निवास पर हरियाणा के राज्यमन्त्री कृष्ण बेदी, पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर हुए गदगद

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,
राणा ओबराय के पानीपत निवास पर हरियाणा के राज्यमन्त्री कृष्ण बेदी, पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर हुए गदगद
,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल मन्त्रिमण्डल मे विशेष पहचान रखने वाले और कद्दावर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी पानीपत मे अपने भाई राणा ओबराय और राष्ट्रीय खोज के सम्पादक राजेश ओबराय के निवास पर पधारे। जलपान के समय राणा ओबराय ने मानयीय मन्त्री कृष्ण बेदी से जिला भाजपा पानीपत के सभी पदाधिकारियों का परिचय भी करवाया। राज्यमंत्री भाई कृष्ण बेदी और भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपस मे मिलकर बहुत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर जिला भाजपा पानीपत के पूर्व अध्यक्ष और करनाल लोकसभा निगरानी कमेटी के अध्यक्ष गजेन्द्र सलूजा, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य सरदार अमरजीत सिंह कोहली, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के जिला संयोजक अशोक छाबड़ा,संस्कृति एवं कला प्रकोष्ट के जिला संयोजक कपिल बुद्धिराजा, कृष्ण पूरा मण्डल के अध्यक्ष सुनील कंसल, मॉडल टाउन मण्डल प्रभारी सतीश सहगल, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं ब्लाक समिति के पूर्व सदस्य अनिल बजाज, कृष्ण पूरा मण्डल दीपक बक्शी, जिला भाजपा पानीपत के पूर्व मिडिया प्रभारी एवं पत्रकार हुकम चन्द मेहता,भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश सपडा, पूर्व सरपंच गोकल मल्होत्रा,जिला भाजपा के सदस्य कंवरपाल, युवा कार्यकर्ता नवीन अहलावत, पंकज रेहन्नी, गोल्डी बेदी, धवन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!