Thursday, August 8, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र में चंडीगढ़ मुद्दे पर गरजे गृह मंत्री अनिल विज*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र में चंडीगढ़ मुद्दे पर गरजे गृह मंत्री अनिल विज*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब सरकार ने जब से चंडीगढ़ पर पूर्ण अधिकार जताते हुए उसे लेने की बात कही है, तबसे चंडीगढ़ पर अपना भी हक जताने वाले हरियाणा में राजनीतिक स्थिति गर्म हो गई है। हरियाणा की तरफ से लगातार पंजाब के इस कथन का विरोध किया जा रहा है और अब तो इस मसले पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया है। चंडीगढ़ मसले पर सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। आज विधानसभा में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज पंजाब के खिलाफ खूब गरजते नजर आये। उन्होंने कहा चंडीगढ़ से हम पीछे नहीं हटेंगे। दरअसल, विज ने कहा- जब तक पंजाब के साथ हरियाणा के कुछ और मुद्दे हल नहीं हो जाते तब तक पंजाब, चंडीगढ़ लेने की बात न करे| विज ने कहा कि जबतक हरियाणा को SYL पानी नहीं और हिंदी भाषी क्षेत्र नहीं मिलते तब तक चंडीगढ़ हमारा है और हमारा ही रहेगा। उन्होंने कहा हम चंडीगढ़ से अपने कदम हरगिज पीछे नहीं करेंगे। विज ने कहा कि हमने अंगद जैसा पैर चंडीगढ़ पर जमा रखा है जिसे कोई नही उखाड़ सकता। आपको बतादें कि, हरियाणा का विपक्ष भी चंडीगढ़ मसले पर सत्ता पक्ष के साथ है। विपक्ष ने चंडीगढ़ मसले पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!