अपराधकरनालकुरुक्षेत्रकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंदझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

प्रसिद्धि पाने की चाह ने बना दिया मुजरिम! हरियाणा CM के करनाल आवास पर पत्थर फेंकने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रसिद्धि पाने की चाह ने बना दिया मुजरिम! हरियाणा CM के करनाल आवास पर पत्थर फेंकने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करनाल आवास पर पथराव करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गौरव कुमार निवासी रामनगर व शिवम बहल निवासी न्यू प्रेम नगर के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अन्य 5 आरोपियों की पहचान भी करवा दी है। अन्य 5 युवकों में शुभम खिल्लन निवासी शांति नगर, सिमरदीप सिंह निवासी शिव कॉलोनी, ध्रुव सचदेवा, सागर सरबाता व सिंगला सरबाता शामिल हैं। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास जारी हैं। दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड की जरूरत पड़ी तो वह लिया जाएगा। शुक्रवार रात को सीएम आवास पर और आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों से क्लीयर हुआ था कि एक बाइक और एक स्कूटी पर सवार होकर 7 लड़के आए थे, जो सीएम आवास पर ईंटें बरसाने के बाद फरार हो गए थे। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी सचिन की शिकायत पर अज्ञात 7 बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सभी की पहचान हो गई।रामनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण का कहना है कि दो आरोपियों को पकड़ लिया है। सीएम आवास पर तैनात जवान ड्यूटी पर था कि उसे गेट पर पत्थर लगने की आवाज आई। वह तुरंत अलर्ट हो गया। आरोपियों की स्कूटी और बाइक स्टार्ट थी, जैसे ही वह बाहर निकला तो वे उसे देखकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने हमले की सूचना तुरंत थाना प्रभारी को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!