करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

करनाल के विधायक व मुख्यमंत्री मनोहरलाल करनाल पहुचे, PWD रेस्ट हाउस में सुनेंगे जन समस्याएं!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल के विधायक व मुख्यमंत्री मनोहरलाल करनाल पहुचे, PWD रेस्ट हाउस में सुनेंगे जन समस्याएं!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- हरियाणा के करनाल के PWD रेस्ट हाउस में सीएम मनोहर लाल एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर विधानसभा करनाल के लोगेां की समस्याओं को सुना जाएगा। समस्याओं को लेकर काफी लोग भी आए हैं। कार्यक्रम में जिला अधिकारी और भाजपा नेता भी पहुंचे हैं। सीएम मनोहर लाल आज करनाल में विधायक बनकर समस्याओं को जान रहे हैं। सीएम मनोहर लाल करनाल में दो दिन के दौर पर पहुंचे हैं। आज PWD रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं जान रहे हैं ओर कल पंजाबी भवन व नगर निगम के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
सरिता ने बताया कि सिटी बस सर्विस में कंडक्टर हूं। लंबे समय से बसें बंद हैं। आज फिर से बसों की मांग को लेकर पहुंचे हैं। पहले भी उन्हें बसों को चलाने का आश्वान दे चुके हैं। आज सूचना मिली की सीएम आ रहे तो वो समस्या लेकर आए हैं।

सिटी बस सर्विस की समस्या को लेकर पहुंची स्टाफ सदस्य,,,
सिटी बस सर्विस की समस्या को लेकर पहुंची स्टाफ सदस्य।
नगर पालिका कर्मचारी संघ की पदाधिकारियों ने कहा कि भले ही यहां जनता दरबार हो, यहां पर कोई सुनवाई नहीं है। नगर पालिका के 40 सीवरमैन कर्मचारी दो महीने से धरने पर बैठे हैं। डीसी व निगम के अधिकारियों के माध्यम से सीएम को मांग कर चुके हैं। ठेकेदार पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से किसी को भी लगा दते हैं किसी को भी हटा दिया जाता है। यदि सीएम से बातचीत हुई तो अपनी बात रख सकेंगे।

ज्वाइनिंग की मांग को लेकर पहुंचे युवा,,,,
नीतू ने बताया कि वे 2019 में निकली क्लर्क भर्ती के पात्र हैं। भर्ती की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2020 में फाइनल रिजल्ट आया था। इसके 8 महीने बाद वेटिंग लिस्ट जारी की थी। मेन लिस्ट के काफी पात्रों ने ज्वाइन नहीं किया। जिस कारण से सीटें खाली रही। उन सीटों पर ज्वाइन करने के लिए अब वे डेढ़ साल से कभी चंडीगढ़, कभी मंत्री तो कभी सीएम के चक्कर लगा रहे हैं। आज भी उन्हें जल्दी ज्वाइनिंग का आश्वासन मिला। ऐसे ही पहले भी मिलता रहा है।

कार्यक्रम में पहुंचे शहरवासी।
कार्यक्रम में पहुंचे शहरवासी।
16 करोड़ से तैयार निगम भवन का करेंगे उद्घाटन

रविवार को शहर के सेक्टर-12 में नगर निगम के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। सेक्टर-12 में बेज नम्बर 11 से 16 में तथा 1618 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में, करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम का आधुनिक भवन बनाया गया है। भवन के बेसमेंट में 9 स्टोर रूम बनाए गए हैं। इलेक्ट्रिकल व पलम्बिरिंग सेवाओं की व्यवस्था भी की गई है। भूतल पर महापौर, वरिष्ठ उप महापौर, उप महापौर, काउंसलर रूम, उप निगम आयुक्त तथा अन्य स्टाफ के बैठने की व्यवस्था की गई है।
भवन के प्रथम तल पर ही पीछे की ओर से 10 खिड़कियों वाला नागरिक सुविधा केन्द्र भी बनाया गया है। प्रथम तल पर आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, सचिव, एक अन्य उप निगम आयुक्त, सभी अभियंता, मीटिंग हाल तथा अन्य स्टाफ के बैठने की व्यवस्था की गई है। द्वितीय तल पर मुख्य अभियंता, लेखा शाखा, ऑडिट शाखा एवं अन्य सहायक स्टाफ के बैठने की व्यवस्था की गई है। द्वितीय तल के एक भाग पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की गई है। भवन की अन्य विशेषतओं में तृतीय तल पर एक भव्य कैंटीन बनाई गई है, जिसमें 80 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!