करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतसिरसाहरियाणाहिसार

हरियाणा में 15 नवंबर को पेट्रोल पंपों की हड़ताल की चेतावनी! सस्ते बॉयो डीजल की अवैध बिक्री से नाराज हैं संचालक*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में 15 नवंबर को पेट्रोल पंपों की हड़ताल की चेतावनी! सस्ते बॉयो डीजल की अवैध बिक्री से नाराज हैं संचालक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- हरियाणा में 15 नवंबर को पेट्रोल पंप हड़ताल पर रहेंगे। वजह- राजस्थान से लगते इलाकों में बायो डीजल या बेस ऑयल के नाम पर बिकने वाले तेल से पेट्रोल पंप संचालकों को हो रहा आर्थिक नुकसान है। यह बायो डीजल-बेस ऑयल डीजल से प्रति लीटर करीब 30 से 40 रुपए कम में उपलब्ध कराया जा रहा है। राजस्थान बॉर्डर से लगते गांवों में यह बेचा जा रहा है। आदमपुर क्षेत्र में कुछ लोगों ने गोदाम तक बना लिए हैं, जहां से इसे गांवों में सप्लाई किया जा रहा है। इसके विरोध में ही पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बायो डीजल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने बताया कि गैर कानूनी तरीके से बायो डीजल-बेस ऑयल बेचा जा रहा है, जिससे वाहनों के इंजन खराब होने की आशंका है। इससे प्रदूषण का लेवल भी बढ़ता है। इसकी बिक्री के बारे में सरकार अपनी नीति स्पष्ट करे। इस पर रोक नहीं लगाई तो हम 15 नवंबर से हड़ताल पर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!