Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब में चन्नी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, कैप्टन कैबिनेट के 5 मंत्रियों की छुट्टी तय, नए मंत्री कल शाम लेंगे शपथ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब में चन्नी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, कैप्टन कैबिनेट के 5 मंत्रियों की छुट्टी तय, नए मंत्री कल शाम लेंगे शपथ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी से चर्चा के बाद अपने मंत्रिमंडल के लिए नामों को अंतिम रूप दे दिया है। चन्नी, जिन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था, कैबिनेट में बदलाव पर चर्चा करने के लिए अपनी शपथ लेने के बाद से तीन बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, अपनी कैबिनेट के स्वरूप को अंतिम रूप देने के बाद वह पंजाब के राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे थे। कल शाम साढ़े पांच बजे राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। कैप्टन कैबिनेट के 5 मंत्रियों की छुट्टी तय, नए मंत्री कल शाम लेंगे शपथ –

जानकारी के अनुसार नए सीएम चन्नी के 7 नए चेहरों पर मुहर लग गई है। इनमें राज कुमार वेरका, कुलजीत नागरा, गुरकीरत सिंह कोटली, परगट सिंह, राजा वडिंग, राणा गुरजीत और सुरजीत सिंह धीमान के नाम शामिल हैं। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले 5 मंत्रियों को जगह नहीं दी गई है जिनमें स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू, वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, खेल मंत्री राणा और तीन अन्य मंत्रियों- गुरमीत सोढ़ी, एसएस अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़ का नाम शामिल है।
पंजाब कैबिनेट की नई लिस्ट फाइनल, आज राज्यपाल से मिलेंगे सीएम चन्नी- ये विधायक बनेंगे मंत्रीपंजाब कैबिनेट विस्तार पर फंसा पेच? हाईकमान भी कनफ्यूज, चन्नी ने फिर की राहुल गांधी के साथ बैठक, सीएम चन्नी की कैबिनेट में शामिल होंगे ये चेहरे, कैप्टन के करीबियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता। इसके अलावा कई पुराने मंत्रियों को दोबार मौका दिया गया है जिनमें ब्रह्म मोहिन्द्रा, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया, अरूणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, भारत भूषण आशु, विजय इंदर सिंगला के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!