करनालखेलचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने सिद्धू ने सीएम पंजाब का कांग्रेस भवन पहुचने पर किया स्वागत, दोनों के बीच की दूरियां खत्म!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने सिद्धू ने सीएम पंजाब का कांग्रेस भवन पहुचने पर किया स्वागत, दोनों के बीच की दूरियां खत्म!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच रिश्तों में जमी बर्फ चाय की गर्माहट के साथ शुक्रवार को पिघलती दिखी। पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू औपचारिक रूप से आज प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में पदभार संभाल रहे हैं। उससे पहले ही आज सुबह सीएम अमरिंदर सिंह और सिद्धू दोनों एक ही टेबल पर एक साथ नजर आए। दोनों नेता पंजाब कांग्रेस भवन पहुंचे थे। दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी के विधायकों, सांसदों और राज्य के सीनियर पदाधिकारियों को चाय पर आमंत्रित किया था, इसीलिए सभी पंजाब कांग्रेस भवन पहुंचे।
नए बने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चाय पार्टी का आयोजन किया और उसमें दोनों की मुलाकात हुई। यही नहीं पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित इस पार्टी के लिए सिद्धू पहले ही पहुंच गए थे और कुछ देर बाद पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह का स्वागत किया। पिछले काफी दिनों से दोनों के बीच चल रही कलह के बाद आखिरकार दोनों नेता एक ही टेबल पर साथ मौजूद दिखे। इस दौरान दोनों एक साथ बैठे हुए थे। उनके साथ पंजाब प्रभआरी हरीश रावत भी मौजूह थे. दूसरे कांग्रेस पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ दिखे। इस टी पार्टी के दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे। इसके अलावा सीनियर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी भी और मनप्रीत बादल जैसे नेता भी उपस्थित रहे। दोनों की मुलाकात के बाद राहुल गांधी का एक ट्वीट भी आया जिसमें लिखा गया कि पंजाब में मसला सुलझ गया है। दोनों के बीच इस गर्मजोशी को देखते हुए माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी पंजाब यूनिट को साधने में कामयाब रही है। उसने एक तरफ नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो अब तक ऐतराज जता रहे कैप्टन को भी साध लिया।

Chandigarh: आखिरकार पंजाब कांग्रेस भवन में एक टेबल पर साथ आए नवजोत सिंह सिद्धू औरसीएम अमरिंदर सिंह, खत्म हो गई कलह?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!