करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

प्रसिद्ध ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल देखिए क्या कहते हैं सितारे*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रसिद्ध ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल देखिए क्या कहते हैं सितारे*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- मेष-आज के दिन कोई काम बिना प्लानिंग न शुरू करें, हर काम का अंत बेहतर ढंग से करने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा। शत्रु या विरोधी आपको फेल करने का प्रयास कर सकते हैं। पेशे से वकील हैं तो अच्छे केस मिलने की संभावना है। अपनी योग्यता, निपुणता का प्रदर्शन लाभकारी होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आज के दिन आपका प्रदर्शन आपको हर जगह सम्मान दिलाएगा। फिर भी अगर कोई महत्वपूर्ण काम नहीं बन रहा है तो दूसरों की मदद लेना लाभकारी होगा। किसी भी कार्ययोजना में देरी नुकसानदेह हो सकती है। नौकरी खोज रहे हैं तो विदेशी कंपनी से भी ऑफर संभव है। कारोबार में लाभ की स्थितियां हैं। डिमांड और सप्लाई चेन का सामंजस्य बनाए रखें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज के दिन अब गलतियों से सीखें, इनका दोहराव बिल्कुल न होने दें। कोई गलती होती है तो सहजता से स्वीकारें। कोई जरूरतमंद आपके पास आया है तो हर संभव मदद करें। कार्यस्थल में अधीनस्थों पर क्रोध से बचें, मेलजोल और सहयोग से प्रदर्शन में निखार आएगा। दूध-तेल या लिक्विड उत्पादों के कारोबारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सजग रहना होगा, अन्यथा ग्राहकों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- आज के दिन अपने काम और व्यवहार को लेकर सतर्कता बरतें। मन की उलझनों से छुटकारा पाने का दिन है। कार्यक्षेत्र में सजगता सफलता की ओर ले जाएगी। विरोधी मानसिक शांति भंग करने का षड्यंत्र रच सकते हैं। नई नौकरी खोज रहे हैं तो शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों को प्रगति के लिए कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन समाज सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। अपना मेलजोल का दायरा बढ़ाएं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन हर वर्ग के लिए लाभप्रद है। पूरे दिन ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। कार्यस्थल पर मान बढ़ेगा। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। यह परिवर्तन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कारोबारियों के लिए नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आज के दिन अपने मन में शक या आशंकों से भरे स्वभाव में बदलाव का प्रयास करें, ऐसा नहीं करने पर नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल या परिवार में आपकी स्थिति असहज कर सकती है। कार्यस्थल पर विरोधियों की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कारोबारियों को नए पार्टनर के साथ नई प्लानिंग करने की जरूरत है। लेनदेन या कागजी कार्रवाई में पारदर्शिता रखें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन लगन से किया गया परिश्रम आपको उद्देश्यों तक जरूर ले जाएगा। परिवार में मिलजुल कर रहें। किसी भी तरह की परेशानी पर उसे अपनों के साथ शेयर करें, निश्चित समाधान मिलेगा। आर्ट और फैशन से जुड़े लोगों को प्रोजेक्ट के साथ लाभ का अवसर मिलेगा। विवादित मामलों में थोड़ा सजग रहें। कोर्ट-कचहरी की दौड़ लगानी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आज के दिन आपका तनाव में आकर किया गया रूखा व्यवहार अपनों को दूर कर सकता है। सरकारी कामकाज बनते नजर आ रहे हैं। बॉस को प्रसन्न रहेंगे तो प्रमोशन की बात चल सकती है। कारोबारियों को लेनदेन में सतर्कता रखनी होगी। विदेश से निवेश है तो कागजी दस्तावेज पूरे रखें। युवाओं को प्लानिंग के मुताबिक ही काम करना चाहिए।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज के दिन समय के साथ अपनी साख बढ़ाने वाले कार्यों पर फोकस करें। सामाजिक जीवन में हैं तो किसी को भी समर्थन देने से पहले खुद का आकलन जरूर करें। कार्यस्थल हो या परिवार, अपनी बातों पर पूरी तरह दृढ़ रहें और किसी की गलत बात पर समर्थन ना करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की संभावनाएं हैं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- आज दिन की शुरुआत महावीर हनुमान जी के स्मरण और उपासना से करें। घर में कुछ मीठा बनाकर भोग लगा सकते हैं, पूरे दिन मन को शांति मिलेगी। कामकाज में पेंडिंग कामों को पहले पूरा कराएं। लंबे समय से रुके काम भी आसानी से होंगे। विदेशी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं तो स्थितियां विपरीत जा सकती हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन खुद को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ने की जरूरत है, क्योंकि किसी से अत्यधिक आशाएं जोड़ना दुख का कारण बन सकती हैं। नौकरी या कारोबार के सिलसिले में अचानक यात्रा का योग है। जरूरी दस्तावेज रखना ना भूलें। युवा इंटरनेट पर अधिक काम करते हैं तो डाटा सिक्योरिटी को लेकर सतर्कता रखें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन खुद को आत्मविश्वास से भरपूर रखें। असमंजस या भय की स्थिति बन रही है तो हनुमानजी का स्मरण करें। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में भी अच्छे लाभ के योग हैं। मानसिक दृढ़ता ऑफिस के सबसे मुश्किल काम भी आसानी से पूरे करा देगी। कारोबारियों को बड़े निवेश की प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। बेहतर लाभ की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!