उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकरनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रेस में आगे पुष्कर सिंह धामी CM की संभालेंगे कुर्सी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रेस में आगे पुष्कर सिंह धामी CM की संभालेंगे कुर्सी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली;- उत्तराखंड में सीएम की कुर्सी पर बैठने वाले चेहरे बड़ी जल्दी-जल्दी बदल रहे हैं| हाल ही की बात करें तो त्रिवेंद्र सिंह रावत अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए और सीएम पद से हट गए और इसके बाद फिर तीरथ सिंह रावत को नया सीएम बनाया गया| जहां तीरथ को भी अभी चार महीने ही हुए थे कि बीते शुक्रवार को उन्होंने भी सीएम पद छोड़ने का ऐलान कर दिया|

बतादें कि, तीरथ सिंह रावत के सीएम पद से इस्तीफे के बाद शनिवार को विधायक दल की बड़ी बैठक हुई| जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल रहे| विधायक दल की बैठक के बाद उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है| अब पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड CM की कुर्सी दी गई है| पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे| धामी उधम सिंह नगर जिले के खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य हैं|

सीएम पद मिलने के बाद क्या बोले पुष्कर सिंह धामी…..

सीएम पद मिलने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे पार्टी ने इतने बड़े पद पर बिठाया है| मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे| लोगों के कल्याण के लिए काम होगा|

त्रिवेंद्र रावत को दोबारा सीएम बनाये जाने की चर्चा थी…

बतादें कि, चर्चा यह भी चल रही थी कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड CM की कमान दोबारा दी जा सकती है| हालांकि त्रिवेंद्र रावत ने इससे साफ़ इंकार कर दिया था| रावत ने कहा था कि इसके लिए उनकी कोई उम्मीदवारी नहीं है| वह इस दौड़ का हिस्सा नहीं है| वहीं, सीएम पद छोड़ चुके भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत का कहना है कि यह निश्चित है कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज़ करेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!