अम्बालाकरनालचंडीगढ़चरखी दादरीदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतभिवानीमहेंद्रगढ़यमुना नगरहरियाणा

हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल शीघ्र होगा? जेजेपी मुखिया सहित मुख्यमंत्री, गृहमंत्री दिल्ली दरबार मे भर रहे है हाजरी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल शीघ्र होगा? जेजेपी मुखिया सहित मुख्यमंत्री, गृहमंत्री दिल्ली दरबार मे भर रहे है हाजरी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली;-किसी भी कार्य की अटकलें तब लगती है जब उसमें कुछ सच्चाई होती है। यह तय माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल फेरबदल शीघ्र होगा? इसीलिए सहयोगी पार्टी जेजेपी सहित मुख्यमंत्री, गृहमंत्री दिल्ली दरबार मे हाजरी भर रहे हैं। इसलिए मनोहर लाल मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हरियाणा की सियासी गतिविधियां बढ़ गई हैं। चंडीगढ़ में अपनी गठबंधन सरकार के 600 दिन की उपलब्धियां गिनाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल नई दिल्ली पहुंचे। उनके बाद राज्य के गृहमंत्री अनिल विज भी अचानक दिल्ली पहुंच गए। सीएम मनोहर लाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की तो अनिल विज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने जा पहुंचे। इसके बाद ह‍रियाणा कैबिनेट में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।

दुष्यंत चौटाला की शाह से मुलाकात के बाद अहम हो गया प्रमुख नेताओं का दिल्ली दौरा,,,,

बता दें, पिछले एक पखवाड़े से राष्ट्रीय राजधानी हरियाणा की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। 31 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इसके बाद 11 जून को मनोहर सरकार में साझेदार जजपा नेता और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। दुष्यंत की शाह से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों यह चर्चा आम हो गई कि मनोहर मंत्रिमंडल का शीघ्र विस्तार होगा। यह चर्चा तब और प्रबल हो गई जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार चंडीगढ़ में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!