Thursday, July 4, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

कौन होगा चंडीगढ़ प्रशासक का नया सलाहकार ? केंद्र सरकार नए एडवाइजर को लेकर जल्द जारी करेगी आदेश*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कौन होगा चंडीगढ़ प्रशासक का नया सलाहकार ? केंद्र सरकार नए एडवाइजर को लेकर जल्द जारी करेगी आदेश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ;- चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार आईएएस मनोज परिदा का ट्रांसफर हो गया है| ऐसे में अब प्रशासक के सलाहकार का पद रिक्त हो जाने से इस पर नए अधिकारी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं| इस पद पर अब कौन अधिकारी आ सकता है? इसे लेकर कयास लगने लगे हैं| फिलहाल, केंद्र सरकार द्वारा ही चंडीगढ़ के सलाहकार पद पर नियुक्ति की जाएगी और केंद्र की तरफ से अभी इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है|
हालांकि, केंद्र सरकार चंडीगढ़ के नए एडवाइजर को लेकर जल्द ही आदेश जारी कर सकती है| इसलिए केंद्र सरकार के आदेश का इन्तजार करना होगा और देखना होगा कि अब चंडीगढ़ के सलाहकार पद किसे आसीन किया जाता है| परिदा ने तो चंडीगढ़ में सलाहकार रहते हुए अपनी भूमिका बखूबी निभाई| उन्होने यहां रहकर अपने लम्बे प्रशासनिक सेवा अनुभव का उम्दा प्रयोग किया| बतादें कि, वर्तमान में चंडीगढ़ के प्रशासक पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर हैं| बदनौर का कार्यकाल भी चंडीगढ़ में प्रशासक के पद कुछ ही महीनों का शेष बचा है| इसके साथ ही होम सेक्रेटरी और नगर निगम कमिश्नर के पद पर भी चंडीगढ़ को नए अधिकारी मिलेंगे इन दोनों अधिकारियों को अभी केंद्र सरकार से एक्सटेंशन मिल रखी हैl

परिदा तो अब सेक्रेटरी लेवल पद पर….

जीएमयूटी कैडर के 1986 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार परिदा को अब नेशनल अथॉरिटी केमिकल वेपन्स कन्वेंशन के चेयरमैन पद नियुक्त किया गया है| उनका यह चेयरमैन पद गर्वर्मेंट ऑफ़ इंडिया के सेक्रेटरी के बराबर रैंक का होगा| परिदा को सेक्रेटरी रैंक के हिसाब से पेय भी किया जाएगा|

जा रहे हैं तो परिदा क्या बोले?

मनोज परिदा ने कहा है कि वह सेक्रेटरी लेवल के रैंक पर जा रहे हैं उन्हें इसकी खुशी है लेकिन इससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि चंडीगढ़ में उनके जाने के वक़्त कोरोना कंट्रोल में है|

कार्यकाल पूरा होने से पहले ही तबादला……

चंडीगढ़ में एडवाइजर का कार्यकाल तीन साल का होता है। लेकिन परिदा का उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही तबादला कर दिया गया है। अभी कुछ महीने परिदा के कार्यकाल में बाकि थे| वहीं, मनोज परिदा आगामी फरवरी में रिटायर होने जा रहे हैं| कहते हैं कि बीते कुछ समय से वो केंद्र सरकार में किसी विभाग के सेक्रेटरी पद पर जाने के इच्छुक भी थे।

एक नजर………..

बता दे कि, परिदा ओडिसा राज्य से संबंध रखते हैं| परिदा ने अपनी प्रशासनिक सर्विस में कई बड़े और महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दी है| 1985 बैच के आईएएस अधिकारी परिमल राय के चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार पद से जाने के बाद परिदा चंडीगढ़ में आये थे और प्रशासक के सलाहकार नियुक्त हुए थे। चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार बनने से पहले परिदा दिल्ली में केजरीवाल सरकार में अहम पद पर कार्यरत रहे। वहीँ दिल्ली में आने से पहले मनोज परिदा पंडुचेरी के मुख्य सचिव के पद पर अपनी सेवा दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!