अपराधकरनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

विजिलेंस ने 13 लाख 70 हजार की रिश्वत लेते पानीपत के सेनेटरी इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विजिलेंस ने 13 लाख 70 हजार की रिश्वत लेते पानीपत के सेनेटरी इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत (राजेश ओबराय) ;- नगर निगम में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। शिकायत के बाद रोहतक विजिलेंस ने पानीपत नगर निगम में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर को 13:70 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस मामले की जांच कर रही है। रोहतक विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण हुड्‌डा प्राइवेट इंटरप्राइजेज के पास पानीपत में सफाई को ठेका है। इसमें सफाई कंपनी JBM भी शामिल है। कोरोना काल में उन्हें काम की पेमेंट नहीं की गई, लेकिन काम चलता रहा। जिस कारण पेमेंट बढ़ती गई। अब पानीपत नगर निगम पर सफाई का करीब 1.37 करोड़ रुपए बकाया हो चुका है। आरोप है कि इस पेमेंट के भुगतान के लिए पानीपत नगर निगम में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने लाखों रुपए की रिश्वत मांगी। 13.70 लाख रुपए में सौदा हो गया। इस दौरान कंपनी के मालिक कृष्ण हुड्‌डा ने मामले की शिकायत रोहतक विजिलेंस से कर दी। सोमवार को रोहतक विजिलेंस ने सेनेटरी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नगर निगम और पुलिस अधिकारी बोलने से बचते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!