करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा के पूर्व मंत्री और Ex. MLA समेत कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ,कांग्रेस हुई मजबूत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व मंत्री और Ex. MLA समेत कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ,कांग्रेस हुई मजबूत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ;- केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान विरोध में कई नेता अपनी राजनीतिक जमीन का अदला-बदली में लगे हैं। ऐसे में हरियाणा के कई नेताओं व उनके समर्थकों ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में हांसी से पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, फतेहाबाद से पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, सिरसा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र सुरेंद्र नेहरा, रानिया से बसपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके बीर सिंह एवं ऐलनाबाद से डा. गुरनाम सिंह के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!