करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी का पुनः गठन, पूर्व गृह सचिव नवराज संधू चेयरपर्सन नियुक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी का पुनः गठन, पूर्व गृह सचिव नवराज संधू चेयरपर्सन नियुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा में प्रदेश स्तरीय पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी का गठन फिर से किया गया है। 1984 बैच की रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और पूर्व गृह सचिव नवराज संधू को पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी की चेयरपर्सन बनाया गया है। 2001 बैच के रिटायर्ड आईएएस आरसी वर्मा एवं 1987 बैच के रिटायर्ड आईपीएस केके मिश्रा को अथॉरिटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इन तीनों की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए रहेगी। आपको बता दें कि प्रदेश में करीब 20 माह बाद प्रदेश स्तरीय पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी फिर से गठन किया गया है। करीब दो वर्ष पूर्व फरवरी, 2019 में 1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस राम निवास को इस अथॉरिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था, लेकिन छह माह अगस्त में उनके निधन होने से चेयरमैन का पद खाली था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!