करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

जिला पानीपत से मन्त्री बनाने की उठी मांग? पानीपत से भाजपा के दो विधायक*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जिला पानीपत से मन्त्री बनाने की उठी मांग? पानीपत से भाजपा के दो विधायक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ (राजेश ओबराय) ;- पानीपत हरियाणा की राजनीति का गढ़ रहा है क्योंकि यह देश की राजधानी दिल्ली के बिल्कुल नजदीक है और प्रदेश की राजनीति की दशा और दिशा को निर्धारित करता है। जब से प्रदेश बना है तब से हरियाणा मंत्रिमंडल में पानीपत से किसी ना किसी विधायक को मंत्री पद से जरूर नवाजा जाता है चाहे वह कोई भी सरकार रही हो! पिछली खट्टर सरकार में इसराना विधानसभा से कृष्ण लाल पंवार को मंत्री पद से नवाजा गया था न सिर्फ मंत्री पद दिया गया था बल्कि कैबिनेट मंत्री के रूप में भारी-भरकम विभाग भी दिए गए थे। यह अलग बात है कि वह अपने क्षेत्र की जनता की नजरों में सफल नहीं हो पाए इसलिए कृष्ण कुमार को पराजय का मुंह देखना पड़ा। आज पानीपत जिले में भाजपा के दो विधायक है औऱ दोनों ही पानीपत विधानसभा से है। पानीपत की जनता सीएम खट्टर से मांग कर रही हैं पहले की तरह जिला पानीपत से प्रमोद विज या महिपाल ढांडा में से किसी को मन्त्री बनाया जाए। तांकि प्रदेश की जनता अपने मन्त्री के आगे अपना दुख सुख प्रकट कर सके साथ मे जिला में ज्यादा से ज्यादा विकास भी हो जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!