करनालचंडीगढ़देश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपानीपतमहेंद्रगढ़रेवाड़ीहरियाणा

हरियाणा में बना नया अघोषित जिला! नारनौल में कार्यरत सभी जिलाधिकारी प्रत्येक मंगलवार को महेंद्रगढ़ में देंगे अपनी सेवाएं*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में बना नया अघोषित जिला!
नारनौल में कार्यरत सभी जिलाधिकारी प्रत्येक मंगलवार को महेंद्रगढ़ में देंगे अपनी सेवाएं*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि महेंद्रगढ़ जिला के सभी जिला स्तरीय अधिकारी, जिनकी नियुक्ति नारनौल में है, वे सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को नारनौल की बजाय महेंद्रगढ़ में कार्य करेंगे। अगर मंगलवार को अवकाश होता है तो वे अधिकारी अगले कार्य दिवस पर महेंद्रगढ़ में कार्य करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सप्ताह में एक दिन महेंद्रगढ़ कार्य करने वाले इन अधिकारियों को हरियाणा सिविल सर्विसिज रूल्ज(टीए),2016 के रूल 58 के तहत जो टीए/डीए स्वीकार्य होगा, वह दिया जाएगा। राज्य सरकार के ये निर्देश तुरंत प्रभाव से माने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!