Monday, October 26, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पीजीआई चंडीगढ़ कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का दावा / लिखित आश्वासन के बावजूद कर्मचारियों का नहीं हुआ भुगतान / मंगलवार को पीजीआई प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पीजीआई चंडीगढ़ कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का दावा / लिखित आश्वासन के बावजूद कर्मचारियों का नहीं हुआ भुगतान / मंगलवार को पीजीआई प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पीजीआई के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। यूनियन का दावा है कि कर्मचारियों के 90 करोड़ रुपये से अधिक बकाया हैं। पीजीआई प्रशासन की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन भी पूरे नहीं हुए हैं। यूनियन की 24 अक्तूबर को हुई बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा की गई। यूनियन के अनुसार, 13 जनवरी 2024 से अब तक करीब 70 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मंजूरी के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को नहीं भेजा गया है। वहीं, 7 मई 2026 के बाद प्रशासन ने कर्मचारियों से बातचीत भी नहीं की।
*मंगलवार को सौंपेंगे मांगों का ज्ञापन*
यूनियन मंगलवार को पीजीआई प्रशासन को मांगों का ज्ञापन सौंपेगी। दो नवंबर तक बोनस नहीं मिलने पर तीन नवंबर से सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी अनिश्चितकाल तक काली पट्टियां बांधकर विरोध जताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!