अरुण गुप्ता के रिटायर होते ही हरियाणा CMO में बांटे गए विभाग*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अरुण गुप्ता के रिटायर होते ही हरियाणा CMO में बांटे गए विभाग*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव मुख्यमंत्री अरुण कुमार गुप्ता के रिटायर होने के तुरंत बाद उनके पास रहे विभागों का पुनः आबंटन कर दिया गया है। मुख्य प्रधान सचिव मुख्यमंत्री राजेश खुल्लर के आदेश पर पीएससीएम के पुराने विभाग अब उप प्रधान सचिव मुख्यमंत्री-1, उप प्रधान सचिव मुख्यमंत्री-2 और मुख्यमंत्री के ओएसडी के बीच बांटे गए हैं।
यह व्यवस्था नए पीएससीएम की नियुक्ति होने या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। खास बात यह है कि सीपीएससीएम राजेश खुल्लर के पास पहले की तरह 18 विभागों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय का समग्र प्रभार बरकरार रखा गया है।
यशपाल यादव को पांच प्रमुख विभाग
उप प्रधान सचिव मुख्यमंत्री-1 यशपाल यादव को पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जेल विभाग, लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग भी उनके जिम्मे किए गए हैं। इस तरह उनके पास प्रशासनिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण और सीधे जनसेवा से जुड़े विभाग आ गए हैं।
*अजय कुमार को परिवहन समेत पांच विभाग*
उप प्रधान सचिव मुख्यमंत्री-2 अजय कुमार को नागरिक उड्डयन, हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण/सीआरआईडी, खान एवं भूविज्ञान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा एसईडब्ल्यूए और परिवहन विभाग सौंपे गए हैं। इनमें नागरिक उड्डयन, परिवहन और खान एवं भूविज्ञान जैसे विभाग खास तौर पर महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर नजर रखेंगे विवेक कालिया
मुख्यमंत्री के ओएसडी विवेक कालिया को मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर की गई घोषणाओं को संबंधित विभागों के स्तर पर आगे बढ़ाने और उनकी प्रगति पर नजर रखने का काम उनके अधीन रहेगा।
*नए बंटवारे में सबसे अहम बात*
सीपीएससीएम राजेश खुल्लर के पास मुख्यमंत्री कार्यालय का ओवरऑल चार्ज और पहले से आवंटित 18 विभाग यथावत रखे गए हैं। अरुण कुमार गुप्ता के रिटायर होते ही विभागों का यह त्वरित पुनः आबंटन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार ने पीएससीएम के पद पर नई नियुक्ति होने तक मुख्यमंत्री कार्यालय के कामकाज में किसी तरह का प्रशासनिक गतिरोध नहीं रहने दिया है।

