भाजपा अध्यक्षा डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा सेवा, संस्कार और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का भाव ही पीएम के ‘मन की बात’ का संदेश*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा अध्यक्षा डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा सेवा, संस्कार और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का भाव ही पीएम के ‘मन की बात’ का संदेश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रेवाड़ी ;- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से लगातार देशवासियों को राष्ट्र सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ने का संदेश देते हैं। आज भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आमजन भी बड़े चाव के साथ ‘मन की बात’ से जुड़ता है और प्रधानमंत्री के
सामाजिक बदलाव के संदेशों को धरातल पर उतारने में अपना योगदान देता है।
रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने खोरी मंडल के गांव टीन्ट के बूथ संख्या 121 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष पिंकी ने की। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में देश की सेनाओं के शौर्य और आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने हर चुनौती का मजबूती से जवाब दिया है। देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और सेना के शौर्य पर सवाल उठाने की प्रवृत्ति को लेकर उन्होंने विपक्ष और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गणेश चतुर्थी और भारतीय विरासत का उल्लेख करते हुए युवा पीढ़ी को आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ अपनी संस्कृति, संस्कार और मिट्टी से जुड़े रहने का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, पानी और ऊर्जा बचाने जैसे विषय भी प्रधानमंत्री के संदेशों में लगातार प्रमुखता से शामिल रहते हैं।
‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के भाव से चल रहा सेवा संकल्प अभियान
डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से पूरे हरियाणा में सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कार्यकर्ता पौधारोपण, रक्तदान, जल संरक्षण और नशा मुक्ति सहित विभिन्न सेवा अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा हरियाणा द्वारा ‘नमो सेवा पोर्टल’ शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से डॉक्टर, सीए, वकील सहित प्रबुद्ध नागरिक विभिन्न सेवा गतिविधियों से जुड़ सकते हैं। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि 2 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में सुबह 8 से 10 बजे तक गहन सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही मोतियाबिंद के मरीजों को ‘नमो सेवा पोर्टल’ के माध्यम से पंजीकृत कराकर सरकार के सहयोग से नि:शुल्क सर्जरी करवाने का अभियान भी चलाया जा रहा है।
इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, विधायक लक्ष्मण यादव, डॉ. कृष्ण कुमार, प्रोफेसर मदन लाल गोयल, वीर कुमार यादव, अरविंद यादव, सतीश खोला, रामपाल यादव, हुकमचंद यादव, प्रीतम चौहान, रत्नेश बंसल, सिंघराम महलावत, सुनील मूसेपुर, कुलदीप चौहान, मंडल अध्यक्ष नरेश यादव व सुभाष यादव, टीन्ट गांव के सरपंच गगन यादव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

